लापता रामबाबू की तलाश कर रहे परिजन, पुलिस ने जारी किया तलाश।
सोनभद्र प्रशासन ने एक सूचना जारी करते हुए कहा कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि रामबाबू पुत्र मोलई निवासी-ग्राम-अमोई, पटेहरा, थाना-मड़िहान, जिला-मिर्जापुर, उ०प्र० के निवासी है। हुलिया- गोरा, कद 5 फीट, चेहरा लम्बा, उसकी उम्र लगभग 15 वर्ष है।पहनावा - शर्ट क्रीम रंग का और पैण्ट नीला रंग का पैर में सफेद रंग चप्पल पहना हुआ है। रामबाबू की मां कलावती पत्नी मुलई अपने पुत्र रामबाबू के साथ अपने बहन के घर सोनभद्र के बन्तरा मधुपुर गयी थी। दिनांक-28.03.2026 को सांय 06.30 बजे अपने पुत्र रामबाबू के साथ मधुपुर मार्केट को गयी, रास्ते में कही रामबाबू गायब हो गया। रामबाबू की माँ अपने बहन के घर लौट आयी और रामबाबू जो अभी तक लौटकर घर वापस नहीं आया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। वहीं सोनभद्र प्रशासन ने लापता रामबाबू की तलाश में लोगों से सहयोग करने की अपील किया है। यदि लापता रामबाबू के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होती है। तो निम्नलिखित को सूचित करने का कष्ट करें।
सम्पर्क सूत्र- 9104460173, 9936508603, 8423771382
पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र, मो0नं0-9454404283
क्षेत्राधिकारी नगर, सोनभद्र, मो0नं0-9454401595
प्रभारी निरीक्षक, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, मो0नं0-9454404286



0 टिप्पणियाँ